नेशनल गेम्स में गोल्फ का प्रतिनिधित्व करेंगे ग्रेटर नोएडा के अर्जुन भाटी, शहरवासियों ने दी बधाई

अच्छी खबर : नेशनल गेम्स में गोल्फ का प्रतिनिधित्व करेंगे ग्रेटर नोएडा के अर्जुन भाटी, शहरवासियों ने दी बधाई

नेशनल गेम्स में गोल्फ का प्रतिनिधित्व करेंगे ग्रेटर नोएडा के अर्जुन भाटी, शहरवासियों ने दी बधाई

Tricity Today | अर्जुन भाटी

Greater Noida : छोटी उम्र में बड़ा नाम और बड़ा काम। यही पहचान है विश्व जूनियर गोल्फ चैंपियन अर्जुन भाटी की। गुजरात में हो रहे नेशनल गेम्स में गोल्फ में अर्जुन प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। शहर वासी सोशल मीडिया पर अर्जुन भाटी को बधाई दे रहे हैं। घर पर उनके प्रेमी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। भाटी 6 अक्टूबर को गुजरात के लिए रवाना होंगे। यह अवसर 19 साल की उम्र में मिला है। पूर्व में तीन बार वह जूनियर गोल्फ श्रेणी में विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं।

उभरते हुए खिलाड़ी
मायचा गांव के अर्जुन भाटी एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। इस खिलाड़ी ने डेढ़ साल पूर्व ही सीनियर श्रेणी में कदम रखा है। हाल में गोल्फ में तेजी से उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया ने दिया था। कुछ सप्ताह पूर्व जयपुर में आयोजित सीनियर्स प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया प्रतियोगिता में 10वीं रैंक पाई थी। डेढ़ साल के कम समय में सीनियर श्रेणी में खेले गए सात मुकाबले में प्रदर्शन से वह प्रदेश के नंबर एक गोल्फ खिलाड़ी चुने गए थे। इससे चयन नेशनल गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है।

कोरोना में की मिसाल कायम
इस खिलाड़ी ने कई नामी पुरस्कार अपने नाम किया है। शहर के युवा भाटी से प्रभावित रहते हैं। बता दें कोरोना काल में अर्जुन ने देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए इंटरनेट मीडिया पर सैकड़ों किलोमीटर दूर संक्रमण से जूझ रहे मरीजों की मदद कर एक मिसाल कायम की था। उस आए भाटी की उम्र मात्र 17 साल थी। अर्जुन ने दूसरी लहर के दौरान लगभग डेढ़ माह तक देश के विभिन्न हिस्सों के 600 से अधिक अनजान लोगों तक मदद पहुंचा कर उनकी जान बचाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.