जोधपुर और बीकानेर के कलाकार जीतेंगे आपका दिल, जानिए मेले में क्या रहेगा खास

ग्रेटर नोएडा रामलीला : जोधपुर और बीकानेर के कलाकार जीतेंगे आपका दिल, जानिए मेले में क्या रहेगा खास

जोधपुर और बीकानेर के कलाकार जीतेंगे आपका दिल, जानिए मेले में क्या रहेगा खास

Tricity Today | श्री धार्मिक रामलीला

Greater Noida : श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई में एक शानदार रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 सितंबर 2024 को रविवार के दिन होगा। इस रामलीला का निर्देशन गोस्वामी सुशील महाराज कर रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के कुशल कलाकार इस मंचन को सजा रहे हैं।

कमेटी के पास 60 वर्षों का अनुभव 
आयोजकों का मानना है कि यह रामलीला आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उनका कहना है कि भगवान राम का चरित्र अभी तक पूरी तरह से दर्शाया नहीं गया है, और यह रामलीला उस कमी को पूरा करेगी। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पास 60 वर्षों का अनुभव है। वे जानते हैं कि आज के आधुनिक बच्चों को रामलीला कैसे दिखानी है, ताकि वे भगवान राम के चरित्र से परिचित हों और अपना जीवन धन्य बना सकें।

बनाया जा रहा विशाल मंच
इस रामलीला में 100 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे। 325 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। आधुनिक प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था के साथ यह मंचन बेहद आकर्षक होगा। एनसीआर में पहली बार, परदे के बैकग्राउंड की जगह तीन विशाल काय एलईडी से पूरा ग्राफिक कंट्रोल किया जाएगा। दर्शकों को ऐसा लगेगा जैसे वे थिएटर में बैठे हैं। यह रामलीला बेहद आनंददायक और अत्याधिक आकर्षित करने वाली होगी।

रावण का 60 फीट का होगा पुतला 
संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस रामलीला में देश की विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाया जाएगा। स्टॉल्स, शानदार झूले और भव्य मूर्तियों के साथ एक मेले का आयोजन भी किया जाएगा। दशहरा महोत्सव पर रावण का 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाथ का 50 फीट के पुतले जलाए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे, जिनमें संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक श्री राजकुमार नागर, श्री प्रदीप शर्मा, श्री शेर सिंह भाटी, और कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.