यमुना सिटी में अवैध कॉलोनियां पर चला अरुणवीर सिंह का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन मुक्त हुई

कार्रवाई : यमुना सिटी में अवैध कॉलोनियां पर चला अरुणवीर सिंह का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन मुक्त हुई

यमुना सिटी में अवैध कॉलोनियां पर चला अरुणवीर सिंह का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन मुक्त हुई

Tricity Today | अवैध कॉलोनियां पर चला बुलडोजर

जेवर में नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही यमुना सिटी में अवैध निर्माण का कार्य भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार 5 मार्च 2021 को यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह के आदेश पर दनकौर मेें बन रहे दर्जनों अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुुलिस फाॅर्स और प्राधिकरण के अधिकारी मौजदू रहे है।

पहले 2,580 वर्ग मीटर अवैध कब्जे भी हटाया
प्राधिकरण के ओएसडी अधिकारी सदानंद गुप्ता ने बताया कि यमुना सिटी के अधिसूचित क्षेत्रों में जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया है। उनको पहले नोटिस जारी किया गया था। उसके बावजूद भी लोगों ने अपना अवैध निर्माण नहीं हटाया था। उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी 12,580 वर्ग मीटर अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया है।

कॉलोनाइजर गलत तरीके से बेच रहे थे प्लॉट
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सलारपुर अंडरपास के पास दो स्थानों पर कॉलोनाइजर द्वारा बनाई जा रही कॉलोनी की चारदीवारी और उन में हो रहे निर्माण को प्राधिकरण के दस्ते ने ध्वस्त कर दिया है। सलारपुर अंडरपास के समीप अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद प्राधिकरण का दस्ता दनकौर कस्बे के बाहर खेड़ा देवत के समीप पहुंचा। यहां काफी दिनों के कॉलोनाइजर प्लॉट बेच रहे थे। प्राधिकरण के दस्ते ने कॉलोनी के गेट, दीवारों और वहां बने कमरों को ध्वस्त कर दिया है।

जेवर में एयरपोर्ट बनने से भूमाफिया सक्रिय
एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ होने से जेवर क्षेत्र में जमीनों के दामों मे भारी बढ़ोतरी हुई है। किसानों को एयरपोर्ट का मुआवजा मिलने के बाद भूमाफियाओं ने अवैध तरीके से सरकारी और गैर सरकारी जमीनों को कब्जाकर लोगों को गुमराह करके अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे है। शिकायत के बाबजूद भी जेवर तहसील प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। यह भी आरोप है कि भूमाफियाओं की तहसील प्रशासन के कर्मचारियों से गहरी सांठ-गांठ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.