सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में अश्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत

ग्रेटर नोएडा : सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में अश्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में अश्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत

Tricity Today | सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में अश्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत

रविवार को प्रदेश भाजपा महामंत्री और नव निर्वाचित MLC विधायक अश्वनी त्यागी नोएडा पहुंचे है। इस दौरान सैकड़ों भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। इस मौके पर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में अश्वनी त्यागी का ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट पर स्वागत हुआ है।

पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी के नवनिर्वाचित एमएलसी विधायक बनने पर उनका ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ है। यह स्वागत राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में हुआ है। इस मौके पर राजू भाटी पल्ला, अमित मुखिया नवादा, कपिल अंधपुर, श्याम सिंह छोटी मिलक और शैंकी भाटी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.