मुख्य आरोपी विनोद कुमार की 24.63 लाख की संपत्ति कुर्क, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मेरठ जाकर की कार्रवाई

बाइक बोट घोटाला : मुख्य आरोपी विनोद कुमार की 24.63 लाख की संपत्ति कुर्क, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मेरठ जाकर की कार्रवाई

मुख्य आरोपी विनोद कुमार की 24.63 लाख की संपत्ति कुर्क, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मेरठ जाकर की कार्रवाई

Tricity Today | विनोद कुमार की 24.63 लाख की संपत्ति कुर्क

Greater Noida News : बाइक बोट घोटाले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त विशेष न्यायालय और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जिसकी कीमत 24 लाख 63 हजार 500 रुपए हैं। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्रवाई की जाएगी।

विशेष न्यायालय के आदेश पर कुर्क हुई संपत्ति
ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने बाइक बोट घोटाले के एक आरोपी विनोद कुमार की करोड़ो की संपत्ति कुर्क की है। विनोद कुमार बाइक घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक है। विनोद कुमार ने बाइक बोट घोटाले के माध्यम से करोड़ों रुपए की संपत्ति को गलत तरीके से अर्जित कर अवैध संपत्ति बनाई। जिसको विशेष न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया गया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई 
पुलिस ने बताया कि विनोद कुमार ने बाइक बोट घोटाले से मेरठ में 24 लाख 63 हजार 500 रुपये की प्रॉपर्टी अर्जित की थी। जिसे आज गौतमबुद्ध नगर न्यायालय के आदेश के बाद कासना पुलिस ने कुर्क किया। इसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसी के बाद आज कुर्की की कार्रवाई की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.