गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में तैयारियों का जायजा लिया

योगी आदित्यनाथ से पहले अवनीश अवस्थी आए ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में तैयारियों का जायजा लिया

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में तैयारियों का जायजा लिया

Google Image | अवनीश अवस्थी

Greater Noida News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर आने से पहले गुरुवार उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ग्रेटर नोएडा आए हैं। अवनीश अवस्थी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने 25 जून के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया, जहां पर सीएम लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री एक डाक्यूमेंट्री भी देखेंगे। साथ ही यहां किसानों, बिल्डर्स और खरीदारों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर सकते हैं। 

गुरुवार सुबह जीबीयू पहुंचे अवनीश अवस्थी
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। उनके साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कुलपित प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा और रजिस्ट्रार डॉ.विश्वास त्रिपाठी के साथ यहां की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम भी देखा। इस बार बड़े ऑडिटोरियम में सीएम का कार्यक्रम नहीं है। कार्यक्रम दोपहर बाद करीब 3:30 बजे होगा। वह केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर की किताब का विमोचन करेंगे। साथ ही यहां पर एक डाक्यूमेंट्री भी देखेंगे। अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले कुछ लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में किसानों, बिल्डर और खरीदारों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। हालांकि, अभी इसका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.