आजाद समाज पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

Greater Noida News : आजाद समाज पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

आजाद समाज पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

Tricity Today | प्रदर्शन

Greater Noida News : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर इकाई ने जिलाधिकारी को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर,जगबीर नंबरदार, गबरी मुखिया, सतीश यादव और बुद्धपाल यादव रहे।

चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया की कल किसान सभा का 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल चंद्रशेखर का हाल जानने उनके गांव छुटमलपुर गया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चंद्रशेखर ने बताया कि वह अपने परिचित के यहां से अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में कार सवार हमलावरों ने मेरे वाहन पर चार गोली दागते हुए जानलेवा हमला किया। परंतु मेरे साथ गरीब लोगों की और माता-बहनों की दुआएं थी, हमलावरों के मंसूबे कामयाब नहीं हुए और उनकी एक गोली मुझे छूते हुए सीट में जाकर धंस गई।
हमलावरों का कोई सुराग नहीं
संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया कि घटना के 48 अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं है। पुलिस को हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर इस हमले के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करना चाहिए। साथ ही साथ चंद्रशेखर आज़ाद को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए क्योंकि उन पर तीसरी बार कातिलाना हमला हुआ है। प्रदेश सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है।

सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपे ज्ञापन में किसान सभा ने मांग कि है कि चंद्रशेखर पर हुए हमले के हमलावरों को सरकार जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए। किसान जगबीर नंबरदार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बिल्कुल बुरा हाल है। जो लोग गरीब, मजदूर की आवाज बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए उन पर कातिलाना हमले किए जा रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस दौरान महाराज सिंह प्रधान, सतीश यादव, अजय पाल भाटी, निरंकार प्रधान, निशांत रावल, प्रकाश प्रधान, सुरेंद्र पंडित, अशोक आर्य, सुशील कुमार, सुरेंद्र यादव, सुखबीर सुनपुरा, केशव रावल, ज्ञानचंद, फिरे नागर आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.