आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल परिवर्तन यात्रा, 2022 चुनाव की तैयारी में जुटा रावण

ग्रेटर नोएडा : आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल परिवर्तन यात्रा, 2022 चुनाव की तैयारी में जुटा रावण

आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल परिवर्तन यात्रा, 2022 चुनाव की तैयारी में जुटा रावण

Tricity Today | आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल परिवर्तन यात्रा

Greater Noida : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आवाहन पर जिला गौतमबुद्ध नगर में एडवोकेट रविंद्र भाटी के नेतृत्व में सोमवार को साइकिल परिवर्तन यात्रा जलालपुर से शुरु होकर सादुल्लापुर, वैदपुरा, सुनपुरा सैनी गांव में यात्रा का समापन किया गया है।

एडवोकेट रविंद्र भाटी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह से फैल है। महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है। पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, गैस रसोई का सामान, दाल और सरसों का तेल आम आदमी की पहुंच से बाहर है। लॉकडाउन वजह से रोजगार और व्यापार बंद पड़ा है। स्कूलों की फीस, बैंक का ब्याज भी सरकार द्वारा कम नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा कि 2022 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनेगी तो धन-बल राजनीति को खत्म किया जाएगा। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष योगेंद्र भाटी, हरीश जाटव, विकास बुलंदशहरी, उदय गुर्जर, मनोज गुर्जर, अनिल जाटव, तेजराम मौर्य, अनीश खान, सुभाष कसाना, अरविंद नागर, अजीत नागर, ओमबीर नागर और रोहित जाटव आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.