बच्चू सिंह बने गौतमबुद्ध नगर के एडीएम-एलए, बलराम सिंह को मेरठ का एडिशनल कमिश्नर बनाकर भेजा

BIG BREAKING : बच्चू सिंह बने गौतमबुद्ध नगर के एडीएम-एलए, बलराम सिंह को मेरठ का एडिशनल कमिश्नर बनाकर भेजा

बच्चू सिंह बने गौतमबुद्ध नगर के एडीएम-एलए, बलराम सिंह को मेरठ का एडिशनल कमिश्नर बनाकर भेजा

Tricity Today | बच्चू सिंह बने गौतमबुद्ध नगर के एडीएम-एलए

Greater Noida News : पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह को गौतमबुद्ध नगर में एडीएम-एलए बनाया है। वह इससे पहले भी गौतमबुद्ध नगर में तैनात थे। अब दोबारा से उनको गौतमबुद्ध नगर जिले में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले बच्चू सिंह मेरठ मंडल में अपर आयुक्त पद पर तैनात थे। उनके स्थान पर गौतमबुद्ध नगर में एडीएम-एलए पद पर तैनात बलराम सिंह का तबादला मेरठ मंडल में किया गया है।

कौन हैं बच्चू सिंह
बच्चू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 से की थी। वह सबसे पहले गौतमबुद्ध नगर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात थे। उसके बाद उनको सितंबर 2015 में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली। उनका ट्रांसफर सितंबर 2016 में अलीगढ़ हो गया था। वहां पर उन्होंने करीब डेढ़ साल तक सरकारी सेवाएं दी। उसके बाद उनका ट्रांसफर शाहजहांपुर में हो गया था। 

बच्चू सिंह ने सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर में दी सेवाएं
उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त 2018 में वह दोबारा से गौतमबुद्ध नगर जिले में आए। उनको गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। फिलहाल वह इस समय मेरठ मंडल में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात थे, लेकिन अब उनका ट्रांसफर गौतमबुद्ध नगर में दोबारा से हो गया है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर में उन्होंने अपने जीवन की सबसे ज्यादा सेवाएं दी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.