बागपत के सर्राफा कारोबारी ने मुंबई में किए थे डेढ़ करोड़ के हीरे चोरी, 3 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : बागपत के सर्राफा कारोबारी ने मुंबई में किए थे डेढ़ करोड़ के हीरे चोरी, 3 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

बागपत के सर्राफा कारोबारी ने मुंबई में किए थे डेढ़ करोड़ के हीरे चोरी, 3 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Tricity Today | बड़ौत थाने में मुंबई पुलिस

Baghpat News : बड़ौत का सर्राफा बाजार इस समय बड़े पैमाने पर लूट और चोरी के स्वर्णाभूषण को खपाने का अड्डा बनता जा रहा है। कई बार लूट और चोरी के स्वर्णाभूषण बड़ौत सर्राफा बाजार से बरामद भी हुए हैं। आरोपियों पर बागपत ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों की पुलिस ने शिकंजा भी कसा है। एक बार फिर से बड़ौत का सर्राफा बाजार इसी तरह के प्रकरण के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार मामला डेढ करोड़ रुपए कीमत के हीरों से जुड़ा है। बताया गया है कि यह चोरी 2019 में महाराष्ट्र के मुम्बई में हुई थी। चोरी के इन हीरों की खपत और कहीं नहीं बल्कि जनपद बागपत के बड़ौत में हुई। मुम्बई पुलिस इस मामले का खुलासा करने और आरोपियों की पकड़ के लिए तार जोड़ते हुए बड़ौत आ पहुंची है। पिछले 20 दिनों से मुम्बई पुलिस बड़ौत में डेरा जमाए हुए थी। 

आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी इस मिशन में शामिल
मुम्बई पुलिस ने एक सर्राफा व्यापारी को इस मामले में आज रविवार को धर दबोचा है। मुम्बई पुलिस की इस रेड से पूरे जनपद में हड़कम्प मच हुआ है। मुम्बई पुलिस अपने साथ बिहार के एक अन्य आरोपी सर्राफा व्यापारी रविन्द्र को भी साथ लेकर आई थी। मुम्बई के असिस्टेंट कमिश्नर रूपमते के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी इस मिशन में शामिल थे। बड़ौत के तीन सर्राफा व्यापारी इस पूरे प्रकरण में शामिल बताए गए हैं। बड़ौत से एक आरोपी व्यापारी को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य सर्राफा व्यापारी फरार बताए गए है।

व्यापरी से की जा रही पूछताछ
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मुंबई में कारोबारी के यहां से डेढ़ करोड़ के हीरो की चोरी हुई थी। मुंबई पुलिस बिहार निवासी एक आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर आई थी। उसके द्वारा पहचानने पर स्थानीय व्यापारी को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.