सास को खुश करने के लिए बहू ने रचाई शादी, देवर और बेटी के साथ खूब नाची

ग्रेटर नोएडा के अजीबोगरीब मामला : सास को खुश करने के लिए बहू ने रचाई शादी, देवर और बेटी के साथ खूब नाची

सास को खुश करने के लिए बहू ने रचाई शादी, देवर और बेटी के साथ खूब नाची

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : शादी एक पवित्र बंधन होता है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी आंखों के सामने उनके बेटा या बेटी के हाथ पीले हो जाए, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि मां-बाप अपने सामने अपने बच्चों की शादी नहीं देख पाते हैं। ग्रेटर नोएडा में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है, लेकिन बाद में अनोखा बन गया। 

गोरखपुर से ग्रेटर नोएडा आई थी बारात
ग्रेटर नोएडा के सुथियाना गांव में सूरज अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले सूरज की शादी गोरखपुर में रहने वाली राखी नाम की एक लड़की से हुई थी। विवाह के दौरान दूल्हे की मां की तबीयत खराब थी। जिस वजह से वह किसी भी हालत में अपनी बेटे की शादी नहीं देख पाई, लेकिन अब दूल्हे की मां बिल्कुल ठीक है और अपने घर पर हैं। 

बहू ने बनाई अनोखी योजना 
बीते 2 दिसंबर को शादी को पूरा एक साल हो गया। लड़के की मां ने इच्छा जताई कि वह अपनी आंखों के सामने अपने लाडले बेटे की शादी देखना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। राखी ने देखा कि इस बात से उसकी सास काफी परेशान थी। जिसके बाद घर की बहू राखी ने एक योजना बनाई।

बेटी ने भी मम्मी-पापा की शादी देखी 
योजना के अनुसार शादी की वर्षगांठ यानी की 2 दिसंबर 2022 को घर में हवन करके बहू-बेटे ने अपनी शादी दूसरी बार रचाई। दोनों ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस अनोखे पल में उनकी डेढ़ महीने की बेटी ने भी हिस्सा लिया। बेटी ने अपने मां-बाप की शादी को अपनी आंखों के सामने देखा। शादी के दौरान घर की बहू अपने देवर के साथ खूब नाची।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.