सीमा हैदर की तर्ज पर नोएडा पहुंची एक और विदेशी मुस्लिम महिला, कहा- आई हूं तो पति को लेकर जाऊंगी

बड़ी खबर : सीमा हैदर की तर्ज पर नोएडा पहुंची एक और विदेशी मुस्लिम महिला, कहा- आई हूं तो पति को लेकर जाऊंगी

सीमा हैदर की तर्ज पर नोएडा पहुंची एक और विदेशी मुस्लिम महिला, कहा- आई हूं तो पति को लेकर जाऊंगी

Google Image | पुलिस कस्टडी में बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर

Greater Noida : पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई मुस्लिम महिला सीमा हैदर का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। अब एक और मुस्लिम महिला नोएडा पहुंच गई है। जिस तरह सीमा हैदर अपने प्यार के लिए नोएडा आई। उसी तरह एक और मुस्लिम विदेशी महिला नोएडा आ गई है। अबकी बार यह मुस्लिम महिला पाकिस्तान की नहीं बल्कि बांग्लादेश की रहने वाली है। महिला का कहना है कि उसका पति भारत में रहता है, वह अपने पति की तलाश में नोएडा पहुंची। महिला अकेले बांग्लादेश से नोएडा नहीं आई है। महिला के साथ उसका बेटा भी है। अपने पति की तलाश करते हुए सोमवार को महिला नोएडा पहुंची, जहां पर नोएडा पुलिस टीम ने उसको हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

2021 में हुआ सोनिया अख्तर और सौरवकांत तिवारी का निकाह
अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक मुस्लिम महिला सोनिया अख्तर मूल रूप से बांग्लादेश में स्थित ढाका की रहने वाली हैं। महिला का दावा है कि उसने 14 अप्रैल 2021 को भारतीय नागरिक सौरवकांत तिवारी के साथ निकाह किया था। बांग्लादेशी महिला और सौरभ कांत ने बांग्लादेश में निकाह किया था। निकाह करने के बाद सौरवकांत वापस भारत आ गया। वह 2021 में भारत आया था, लेकिन तब से वापस बांग्लादेश नहीं लौटा। अब महिला अपने पति की तलाश में भारत पहुंची है। साथ में उसके छोटा बेटा भी है।

नोएडा एसीपी महिला सुरक्षा मिली जांच
महिला ने नोएडा पुलिस को अपना वीजा, पासपोर्ट और नागरिक कार्ड उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा शादी के दस्तावेज भी नोएडा पुलिस को महिला ने दिखाए हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि बांग्लादेशी महिला ने भारतीय नागरिक सौरभकांत तिवारी के साथ शादी की थी। सौरवकांत कहां का रहने वाला है और इस समय कहां रहता है? यह जांच का विषय है। महिला का यह भी आरोप है कि सौरभकांत पहले से शादीशुदा था। यह बात छुपाते हुए उसने बांग्लादेशी महिला के साथ शादी की। इस मामले की जांच नोएडा एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.