दो महीने पहले पति को लेने ग्रेटर नोएडा आई थी बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर, फिर अचानक गायब हो गई

Tricity Today Exclusive : दो महीने पहले पति को लेने ग्रेटर नोएडा आई थी बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर, फिर अचानक गायब हो गई

दो महीने पहले पति को लेने ग्रेटर नोएडा आई थी बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर, फिर अचानक गायब हो गई

Tricity Today | Tricity Today Exclusive

Greater Noida Desk : अपने प्यार को साथ ले जाने आई बांग्लादेशी मुस्लिम महिला सोनिया अख्तर करीब 2 महीने पहले भी ग्रेटर नोएडा आई थी। सोनिया अख्तर का पति ग्रेटर नोएडा में स्थित शिवालिक होम्स हाउसिंग सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपने पति को वापस बांग्लादेश ले जाने के लिए करीब 2 महीने पहले आई थी, लेकिन किसी बात पर समझौता होने के बाद वापस चली गई। अब दोबारा से अपने निकाह के दस्तावेज लेकर सोनिया अख्तर गौतमबुद्ध नगर पहुंची है। सोनिया अख्तर के 2 महीने पहले ग्रेटर नोएडा आने वाली बात हाउसिंग सोसाइटी में चल रही है।

छोटा-मोटा हंगामा करके वापस लौट गई थी सोनिया अख्तर
सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित शिवालिक होम्स हाउसिंग सोसायटी में सौरभ कांत तिवारी अपने परिवार के साथ रहता है। सौरभ कांत तिवारी की बीवी सरकारी टीचर है और उनके 20 साल का बेटा है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सोनिया अख्तर अपने बेटे को लेकर पहुंची थी। उन्होंने यहां पर अपने पति को वापस ले जाने के लिए छोटा-मोटा हंगामा भी किया, लेकिन बाद में वह अचानक चली गई थी। सोसाइटी में चर्चा है कि कुछ आश्वासन मिलने के बाद सोनिया अख्तर वापस चली गई होगी, लेकिन जब उसका पति वापस नहीं लौटा तो दोबारा से वह अपने बच्चों को लेकर गौतमबुद्ध नगर पहुंची। अब दोबारा से सोनिया अख्तर अपने पति को लेने वापस आई है। सोनिया ने पुलिस से कहा है कि वह अपने पति को वापस लेकर जाएंगी।

पुलिस ने कहा- अभी मामला संज्ञान में आया
इस मामले में सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि सोनिया अख्तर का मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। वह 2 महीने पहले आई थी, इसके बारे में उनका कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल इस मामले में नोएडा पुलिस की महिला स्पेशल टीम जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर नोएडा पुलिस की निगरानी में है।

दोनों की उम्र में 15 वर्ष का फर्क
पूछताछ के दौरान सौरभकांत ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया था, उसको जबरदस्ती मुस्लिम बनाया गया था। उसका धर्म परिवर्तन हुआ और उसने फिर सोनिया अख्तर से निकाह पढ़वाया गया था। दोनों का निकाह 14 अप्रैल 2021 को हुआ। निकाह बांग्लादेश से रीति-रिवाज के साथ हुआ था। सौरभकांत और सोनिया की उम्र में करीब 15 वर्ष का फर्क है। 

दोनों एक कंपनी में करते थे काम
सोनिया अख्तर लगातार पुलिस से यही बात कह रही है कि सौरभकांत ने किसी जोर जबरदस्ती में निकाह नहीं किया था। उसने उसके साथ लव मैरिज की थी। सौरभकांत तिवारी एक आईटी कंपनी में काम करता है। वह कंपनी की तरफ से बांग्लादेश नौकरी के लिए गया था। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी में सौरभकांत तिवारी काम करता था, उसी कंपनी में सोनिया अख्तर भी काम करती थी। 

सौरभकांत का बड़ा बेटा 20 और छोटा बेटा एक साल का
सोनिया अख्तर का आरोप है कि सौरभकांत ने अपनी पहली शादी को छुपाते हुए उससे निकाह किया। इसकी फोटो उसके पास उपलब्ध है। सोनिया अख्तर ने अपनी शादी के सबूत नोएडा पुलिस को दिखाएं हैं। इसके बाद पुलिस ने सौरभकांत से पूछताछ की। अभी तक की जांच में पता चला है कि सौरभकांत की पहली बीवी के बेटे की उम्र 20 साल है और सौरभ कांत की दूसरी बीवी यानी कि सोनिया अख्तर के बेटे की उम्र केवल एक वर्ष है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.