बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को नहीं मिला ग्रेटर नोएडा वाले पति का प्यार, बिना सौरभ कांत तिवारी के वापस वतन लौटी

बड़ी खबर : बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को नहीं मिला ग्रेटर नोएडा वाले पति का प्यार, बिना सौरभ कांत तिवारी के वापस वतन लौटी

बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को नहीं मिला ग्रेटर नोएडा वाले पति का प्यार, बिना सौरभ कांत तिवारी के वापस वतन लौटी

Tricity Today | सोनिया अख्तर अपने मासूम बेटे को लेकर वापस बांग्लादेश लौट गई है।

Greater Noida News : लंबी लड़ाई के बाद भी बांग्लादेश की रहने वाली महिला सोनिया अख्तर को इंसाफ नहीं मिला। इंसाफ नहीं मिलने के बाद सोनिया अख्तर अपने मासूम बेटे को लेकर वापस बांग्लादेश लौट गई है। सोनिया ने कहा, "मैं कानूनी तरीके से अपने पति सौरभ कांत तिवारी को वापस लेना चाहती थी, लेकिन शायद मेरी किस्मत में पति का प्यार नहीं है। इसलिए मैं अपने मासूम बच्चे को लेकर वापस बांग्लादेश लौट गई हूं।"

पहली बार कब ग्रेटर नोएडा आई थी सोनिया अख्तर
दरअसल, मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली सोनिया अख्तर अपने सवा साल के बेटे को लेकर ग्रेटर नोएडा आई थी। सोनिया पहली बार ग्रेटर नोएडा शहर में 1 मई 2023 को आई थी। वह अपने पति को वापस ले जाना चाहती थी, लेकिन उसको इंसाफ नहीं मिला। इसके बाद वह वापस अपने देश लौटी और कागजात के साथ फिर वापस भारत आई। इस बार उसने अपने पति को वापस पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। 

जी-20 सम्मेलन में उठा था सोनिया अख्तर का मुद्दा
सोनिया अख्तर ने दोबारा से 3 अगस्त 2023 को ग्रेटर नोएडा में आई। उसने पुलिस और कोर्ट से इंसाफ मांगा। इसके अलावा सोनिया अख्तर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखी थी। यह मामला जी-20 सम्मेलन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख ने पीएम मोदी के सामने उठाया था। पीएम मोदी ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेने के लिए भी कहा, लेकिन उसके बाद भी सोनिया अख्तर को अपना पति नहीं मिला। 

सौरभकांत और सोनिया की उम्र में 15 साल का फर्क
सोनिया अख्तर का आरोप था कि सौरभ कांत ने अपनी पहली शादी को छुपाते हुए उससे निकाह किया था। इसकी फोटो उसके पास उपलब्ध है। सोनिया अख्तर ने अपनी शादी के सबूत नोएडा पुलिस को दिखाएं थे। इसके बाद पुलिस ने सौरभ कांत से पूछताछ भी की थी। जांच में पता चला है कि सौरभ कांत की पहली बीवी के बेटे की उम्र 20 साल है और सौरभ कांत की दूसरी बीवी यानी कि सोनिया अख्तर के बेटे की उम्र केवल सवा वर्ष है। सौरभकांत और सोनिया की उम्र में करीब 15 वर्ष का फर्क है। वहीं दूसरी ओर सौरभ कांत का कहना था कि सोनिया अख्तर ने उसको बांग्लादेश में हनीट्रैप में फंसाया। उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम बनाकर शादी की थी। कुछ भी उसकी मर्जी से नहीं हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.