अब सौरभ कांत के घर पर रहेंगी सोनिया अख्तर, कहा- पति के साथ रहना मेरा कानूनन अधिकार

ग्रेटर नोएडा में बांग्लादेशी महिला : अब सौरभ कांत के घर पर रहेंगी सोनिया अख्तर, कहा- पति के साथ रहना मेरा कानूनन अधिकार

अब सौरभ कांत के घर पर रहेंगी सोनिया अख्तर, कहा- पति के साथ रहना मेरा कानूनन अधिकार

Tricity Today | सोनिया अख्तर और सौरभ कांत

Greater Noida News : बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर का कहना है कि अब वह अपने पति सौरभ कांत तिवारी के घर पर रहेंगी। उनको अपने पति के घर पर रहने का कानूनन अधिकार है। इस अधिकार को कोई नहीं छीन सकता। सोनिया अख्तर की वकील रेणू सिंह का कहना है कि कोर्ट में कामकाज शुरू होते ही वह सोनिया की तरफ से सौरभ कांत तिवारी के खिलाफ अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिका दायर करेंगी। 

आपराधिक मुकदमे दर्ज करवा सकती है सोनिया अख्तर
रेणू सिंह ने बताया कि सोनिया ने केंद्र की अनुमति लेने के लिए बांग्लादेशी दूतावास से मदद मांगी थी, लेकिन अब तक उन्हें केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आपराधिक मुकदमे दर्ज करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति आवश्यक नहीं है। विदेशी महिला भी आपराधिक धाराओं में कोर्ट के याचिका दायर सकती हैं। सोनिया इस समय ग्रेटर नोएडा में स्थित एक सेक्टर में रह रही है। 

फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रह रही सोनिया
जानकारी के मुताबिक सोनिया अख्तर मई 2023 में ग्रेटर नोएडा आई थी, लेकिन इंसाफ का रास्ता नहीं दिखाने के बाद वापस बांग्लादेश चली गई। उन्होंने ऑनलाइन महिला वकील का नंबर तलाश किया था। इसके बाद उनका संपर्क एडवोकेट रेणू सिंह से हुआ। फिलहाल वह एडवोकेट रेणू सिंह के मकान में रह रही है, जो ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर में स्थित है। सोनिया 6 महीने के वीजा पर बांग्लादेश से भारत आई है। 

सौरभकांत का बड़ा बेटा 20 और छोटा बेटा एक साल का
सोनिया अख्तर का आरोप है कि सौरभकांत ने अपनी पहली शादी को छुपाते हुए उससे निकाह किया। इसकी फोटो उसके पास उपलब्ध है। सोनिया अख्तर ने अपनी शादी के सबूत नोएडा पुलिस को दिखाएं हैं। इसके बाद पुलिस ने सौरभकांत से पूछताछ की। अभी तक की जांच में पता चला है कि सौरभकांत की पहली बीवी के बेटे की उम्र 20 साल है और सौरभ कांत की दूसरी बीवी यानी कि सोनिया अख्तर के बेटे की उम्र केवल एक वर्ष है। सौरभकांत और सोनिया की उम्र में करीब 15 वर्ष का फर्क है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.