ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जा रहे किसानों का जत्था वापस लौटा, इस वजह से नहीं पहुंच सके दिल्ली

ग्रेटर नोएडा : ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जा रहे किसानों का जत्था वापस लौटा, इस वजह से नहीं पहुंच सके दिल्ली

ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जा रहे किसानों का जत्था वापस लौटा, इस वजह से नहीं पहुंच सके दिल्ली

Tricity Today | ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जा रहे किसानों का जत्था वापस लौटा

ग्रेटर नोएडा में किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिखाई दिया। दनकौर से जीरो पॉइंट तक मंगलवार को किसान एकता संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली। ट्रैक्टर परेड के दौरान भारी पुलिस व्यवस्था देखने को मिली। जैसे ही सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दनकौर से बिलासपुर, खेरली नहर, कासना, परी चौक से जीरो पॉइंट पर पहुंचे, पुलिस-प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक दिया और उन्हें यमुना एक्सप्रेस-वे से दनकौर की तरफ वापस भेज दिया।


गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन कसाना और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना की अगुवाई में ट्रैक्टर परेड निकली थी।  सैकड़ों ट्रैक्टरों पर झंडे लगाकर किसान ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए दनकौर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जीरो प्वॉइंट पर इन किसानों के जत्थे को पुलिस प्रशासन ने रोक लिया और समझा-बुझाकर वापस दनकौर भेज दिया। हालांकि छह ट्रैक्टरों से कुछ किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचन में कामयाब रहे। काफिले की अगुवाई कर रहे तरनजीत सिंह ने बताया कि गुर्जरपुर, सूरजपुर और जबलपुर से दो-दो ट्रैक्टर सुबह 6 बजे ही गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए थे। 



सपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर मंगलवार सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दर्जनों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों के समर्थन में जेवर के इन्टरचेंज पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने यहां ट्रैक्टरों की परेड निकालने की कोशिश की। पर पुलिस बल के जवानों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस बल से हल्की नोंक-झोंक के बाद सपा कार्यकर्ता वापस लौट गये। सपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन औरंगजेब अली के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर किसानों के समर्थन मे 


ट्रैक्टर परेड जुलूस जेवर के बुन्देला चौक से प्रारंभ हुआ। थोड़ी देर में यह टप्पल रोड़ पहुंच गया। यहां पुलिस बल के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सपाइयों की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने करीब एक दर्जन सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लेकर छोड़ दिया।  जुलुस में नरेन्द्र नागर, इंद्रपाल सिंह छौकर, राजेश रोही, इदरीश खां, ताहिर अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.