डॉ.महेश शर्मा के साथ शहर वासियों ने खेली होली, कहा- फिर लहराएगा भगवा

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : डॉ.महेश शर्मा के साथ शहर वासियों ने खेली होली, कहा- फिर लहराएगा भगवा

डॉ.महेश शर्मा के साथ शहर वासियों ने खेली होली, कहा- फिर लहराएगा भगवा

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा के साथ शहर वासियों ने खेली होली

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से एक बार फिर डॉक्टर महेश शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में हजारों लोग डॉक्टर महेश शर्मा से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। शहर की जनता ने डॉक्टर महेश शर्मा के साथ होली खेली और कहा कि अबकी बार फिर पूरे भारत में भगवा लहराएगा।

शुक्रवार को इन गांवों में गए डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने तीन स्थानों पर होली का त्यौहार मनाया है। उन्होंने जिले के सभी लोगों को आमंत्रित किया। जहां पर बड़े-बड़े नेता महेश शर्मा से मिलने के लिए पहुंचे। शहर की जनता भी सांसद उम्मीदवार से मिलने आई और उनके साथ होली खेली। इसके अलावा डॉक्टर महेश शर्मा ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के लखनावली, मलकपुर, नवादा, साकीपुर और मथुरापुर आदि गांव का दौरा किया।

"पीएम मोदी के कारण टॉप-5 में भारत"
इस दौरान डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रंग चढ़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी ने इतने बेहतरीन कार्य किए हैं कि उनको लोग भूल नहीं पा रहे और ना कभी आगे भूलेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अगर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना होते तो आज देश बहुत पीछे पहुंच गया होता। भारत देश की पहचान आज पूरे विश्व के कोने-कोने में है। हर बेहतरीन कार्य में भारत टॉप-5 में आता है। हमें नंबर वन बनने के लिए दोबारा से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को बनाना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.