बच्चों को मिलेगी हाईटेक शिक्षा, स्कूलों के कायाकल्प से पहले बीएसए और हौंडा कंपनी ने किया भूमि पूजन

Greater Noida : बच्चों को मिलेगी हाईटेक शिक्षा, स्कूलों के कायाकल्प से पहले बीएसए और हौंडा कंपनी ने किया भूमि पूजन

बच्चों को मिलेगी हाईटेक शिक्षा, स्कूलों के कायाकल्प से पहले बीएसए और हौंडा कंपनी ने किया भूमि पूजन

Tricity Today | बीएसए और हौंडा कंपनी ने किया हवन

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करने में गौतमबुद्ध नगर की बेसिक विभाग जुटा हुआ है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर में स्थित परिषदीय विद्यालय का आधुनिकरण करने के लिए हवन-पूजा की गई। विद्यालय का आधुनिकरण होंडा कंपनी की सहायता से किया जा रहा है। हवन के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी और होंडा कंपनी के अधिकारियों ने पूजा की।

नई बिल्डिंग बनाने के लिए भूमि पूजन किया
बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने के निश्चय से स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी के तहत मथुरापुर परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प करने से पहले पूजा-पाठ की गई। आधुनिक सुविधाओं से लैस नई बिल्डिंग बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। विद्यालय का कायाकल्प होंडा कंपनी की मदद से किया जा रहा है।

स्कूलों में क्या-क्या काम होगा
ऐश्वर्या लक्ष्मी ने आगे बताया कि इसी के साथ दनकौर में स्थित कस्तूरबा परिषदीय विद्यालय का भी कायाकल्प किया जा रहा है। स्कूल में कुछ नए क्लासरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा ऑफिस बनाया जाएगा। स्कूलों की दीवार पर पेंटिंग की जाएगी और अन्य सुविधाएं बच्चों के लिए दी जाएगी। 

 250 परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाया जाएगा
उन्होंने बताया कि जिले में 511 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से करीब 75 नोएडा के स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में 160 स्कूलों पर काम चल रहा है। कुछ स्कूल यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी स्थित है, जहां पर विद्यालय का आधुनिकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर जिले में करीब 250 परिषदीय स्कूलों को आधुनिकरण बनाने पर काम किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.