योगी आदित्यनाथ के आने से पहले मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे लगाया गुर्जर शब्द, भाजपा नेता ने कहा- अपने ही लोगों की साजिश! वीडियो वायरल

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ के आने से पहले मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे लगाया गुर्जर शब्द, भाजपा नेता ने कहा- अपने ही लोगों की साजिश! वीडियो वायरल

योगी आदित्यनाथ के आने से पहले मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे लगाया गुर्जर शब्द, भाजपा नेता ने कहा- अपने ही लोगों की साजिश! वीडियो वायरल

Social Media | प्रतिमा के आगे लगाया गुर्जर शब्द

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:30 बजे दादरी में स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में ऐतिहासिक कार्य करने आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ वीर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उससे पहले मिहिर भोज के नाम के आगे अलग से गुर्जर शब्द लगाया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुर्जर महासभा ने किया भाजपा का बहिष्कार
वीडियो में दिख रहा है कि एक भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के आने से कुछ घंटे पहले सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर लिखे नाम के आगे गुर्जर शब्द लगा लिख रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने भाजपा का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।



अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लगाया आरोप
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने बताया कि स्थानीय विधायक और भारतीय जनता पार्टी गुर्जर समाज का मूर्ख बना रही है। भाजपा नेता ने योगी आदित्यनाथ के आने से कुछ घंटे पहले सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर लिखें गुर्जर शब्द लिख। इससे साफतौर पर पता चल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही 2 जातियों के बीच विवाद पैदा करना चाहती है। 

गुर्जर समाज को मुर्ख बनाने में लगी भाजपा
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नेता का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और सरकार में बैठे लोग गुर्जर समाज का मूर्ख बनाने में लगे हुए हैं। भला पत्थर पर से नाम कैसे हट सकता है। गुर्जर महासभा का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने ही पहले मिहिर भोज के नाम के आगे से गुर्जर शब्द हटाया और फिर गुर्जर वोटर को पाने के लिए योगी आदित्यनाथ के आने से कुछ घंटे पहले ही मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर अलग से लिख दिया। इसे साफ तौर पर पता चल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को गुर्जर वोट की जरूरत नहीं है।

अपनी ही पार्टी के लोग हो सकते है : भाजपा नेता
इस मामले में भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर शब्द अलग से लगाया। उन्होंने बताया कि रात के 1:00 बजे तक प्रतिमा के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं हुई थी। पूरी रात पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की हुई थी। हो सकता है कि किसी भारतीय जनता पार्टी के नेता या कार्यकर्ता ने ही मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की हो।

दो जातियों के बीच हुआ विवाद
आपको बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान क्षत्रिय समाज और ठाकुर समाज के बीच सम्राट मिहिर भोज के नाम को लेकर मतभेद चल रहा था। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में गुर्जर महासभा और क्षत्रिय महासभा के नेताओं ने एक साथ प्रेस वार्ता करते हुए कहा था कि हम सब एक हैं। अब कोई विवाद नहीं होगा। जिसके बाद मिहिर भोज की प्रतिमा के नाम के आगे से दोनों जाति में से किसी का भी नाम नहीं लिखा गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
योगी आदित्यनाथ द्वारा मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने को लेकर जनपद में जो भी हार्डिंग लगाए गए हैं। इसमें किसी भी जाति का नाम नहीं लिखा है। जिसके बाद यह विवाद शांत हो गया। अब बुधवार की सुबह योगी आदित्यनाथ के आने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सतेंद्र अवाना मिहिर भोज के नाम के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नाराज होकर वापस लौटे
मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में गुर्जर बिरादरी का अपमान किया गया है। यह कार्यक्रम गुर्जर विद्या महासभा ने किया है लेकिन कार्यक्रम में कहीं पर भी गुर्जर विद्या महासभा का नाम नहीं लिखा गया। जो काफी सालों से बच्चों की शिक्षा के लिए महत्व कदम उठा रहा है। इसी बात से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी के काफी दिग्गज नेता और गुर्जर महासभा के नेता कार्यक्रम को छोड़कर वापस आ गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर भी शामिल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.