भाजपा को टक्कर देने के लिए बसपा करने जा रही बड़ा काम, मायावती के जन्मदिन पर लॉन्च होगा 'बहनजी' ऐप

बड़ी खबर : भाजपा को टक्कर देने के लिए बसपा करने जा रही बड़ा काम, मायावती के जन्मदिन पर लॉन्च होगा 'बहनजी' ऐप

भाजपा को टक्कर देने के लिए बसपा करने जा रही बड़ा काम, मायावती के जन्मदिन पर लॉन्च होगा 'बहनजी' ऐप

Tricity Today | Mayawati

Greater Noida News : मूल रूप से ग्रेटर नोएडा की निवासी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन है। इस मौके पर वह पूरे उत्तर प्रदेश में सभी 75 जिला अध्यक्ष के साथ कनेक्ट होगी और उनमें जोश भरेंगी। मायावती ने फैसला लिया है कि वह इस जन्मदिन पर "बहनजी" ऐप लॉन्च करेंगी। कुल मिलाकर बहुजन समाज पार्टी के लिए 15 जनवरी काफी अहम होने जा रही है।

लोगों से जुड़ना चाहती हैं मायावती
बताया जाता है कि मायावती खास तौर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़ नहीं पाती। कहा जाता है कि बहुजन समाज पार्टी ने अपना वर्चस्व खो दिया है। इसी को वापस पाने के लिए मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया। अब आकाश आनंद पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कनेक्ट करने के लिए "बहनजी" ऐप को लॉन्च करने का फैसला लिया गया। यह मायावती का 68 वां जन्मदिन होगा।

बसपा ने "नमो" ऐप की तर्ज पर लिया फैसला
आपको बता दें पिछले कई चुनावों में बसपा को यूपी में झटके पर झटके लगते रहे हैं। यूपी निकाय चुनाव और विधान सभा चुनाव में मिली हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती अपने नेताओं के साथ समीक्षा बैठक कर हार पर मंथन करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में वापसी की तैयारी कर रही हैं। मायावती ने गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन गांव-गांव अभियान चलाने का टास्क कार्यकर्ताओं को दिया है। इसी के साथ 'बहनजी' ऐप के जरिए वो अब अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी नजर आएंगी। जिस प्रकार भाजपा ने नमो ऐप लांच किया था। उसी प्रकार बसपा भी अब 'बहनजी' ऐप 15 जनवरी को लांच करेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.