बेबन नागर हुई भाजपा में शामिल, एके शर्मा ने दिलाई सदस्यता

BIG BREAKING : बेबन नागर हुई भाजपा में शामिल, एके शर्मा ने दिलाई सदस्यता

बेबन नागर हुई भाजपा में शामिल, एके शर्मा ने दिलाई सदस्यता

Tricity Today | बेवन नागर हुई भाजपा में शामिल

Greater Noida News : बेवन नागर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। आपको बता दें कि बेवन नागर समाजवादी पार्टी में थी। उनके पति हरेंद्र नागर ने समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, जिसमें वो जीत गए थे। 

एके शर्मा ने दिलाई सदस्यता
बेवन नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य रहे हरेंद्र नागर की पत्नी है। बेवन नागर अभी तक समजवादी पार्टी में थी। उनको आज एके शर्मा ने भाजपा में एंट्री दी। बेवन नागर ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए कहा कि, "मैं भारतीय जनता पार्टी के सपनों को साकार करूंगी। पार्टी जो भी पद मुझे देगी, मैं उसपर खरा उतरूंगी।"

2015 में हुई थी पति की हत्या
आपको बता दें कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव के रहने वाले हरेंद्र प्रधान की 2015 में ग्रेटर नोएडा के नियाना गांव में हत्या कर दी गई थी। हरेंद्र प्रधान अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटते वक्त सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरेंद्र नागर दादूपुर गांव का ग्राम प्रधान था। हमले के दौरान हरेंद्र प्रधान के सरकारी गनर भूदेव शर्मा की भी गोली लगने से मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सुंदर भाटी और उसके 13 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सुंदर भाटी इस समय जेल में है और उसको उम्रकैद की सजा हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.