भाकियू ने की एनटीपीसी प्लांट से गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग, पुलिस एक्शन गलत ठहराया

ग्रेटर नोएडा : भाकियू ने की एनटीपीसी प्लांट से गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग, पुलिस एक्शन गलत ठहराया

भाकियू ने की एनटीपीसी प्लांट से गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग, पुलिस एक्शन गलत ठहराया

Tricity Today | किसानों ने ADCP विशाल पांडे को सौंपा ज्ञापन

Greater Noida : गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग दनकौर में हुई। जिसकी अध्यक्षता और संचालन राजीव मलिक ने किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि पुलिस ने एनटीपीसी दादरी में किसानों पर लाठीचार्ज किया है। वह बहुत ही गलत है। सरकार को वार्ता करनी चाहिए। किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पंचायत में ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे पहुंचे। किसानों से बातचीत की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ने एडिशनल डीसीपी को पुलिस कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें चार मांग रखी गई हैं।

मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि सरकार पुलिस के बल पर किसानों के शांतिपूर्ण धरने को खत्म करना चाहती है। सरकार नहीं चाहती कि किसान धरना दें। किसानों की मांगों को पूरा किया जाए। सरकार तानाशाही राज चलाना चाहती है। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। शासन-प्रशासन की मंशा ठीक नहीं है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। यह सरकारों को सोचना चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन की बैठक के बारे में पुलिस को सूचना मिली। प्रशासन हरकत में आया। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे, एसीपी ब्रजनंदन राय और दनकौर के एसएचओ पुलिस बल के साथ दनकौर पहुंचे। किसानों से वार्ता की। किसानों ने एक ज्ञापन पुलिस कमिश्नर के नाम दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने मांग रखी है कि एनटीपीसी दादरी पर किसान अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज और बल प्रयोग अत्यंत ही कार्यतापूर्ण हरकत है। जिसकी भारतीय किसान यूनियन घोर निंदा करती है। तुरंत गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा किया जाए। किसानों पर दर्ज मुकदमों को बिना शर्त वापस लिया जाए। घायल किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। घायल किसानों का सरकारी स्तर पर निशुल्क उपचार कराया जाए।

इस मौके पर सुभाष चौधरी, अनित कसाना, पवन खटाना, ललित चौहान, कर्मवीर भाटी, ओमवीर सिंह, दीपक बेली भाटी, अंशु नागर, देवीराम राजमल, सुनील प्रधान, मटरू नागर, परविंदर अवाना, हुकम सिंह, सोनू भाटी, विकेश चौहान, संदीप अवाना, रविंदर भाटी, योगेश भाटी, महेश खटाना, सोनू कसाना, सचिन खारी, शरीफ, श्याम सिंह बल्लू खेड़ा, तेजपाल नेताजी, भिखारी सिंह, राजवीर सिंह, संदीप चपराना, सुंदर भूडा, पीतम सिंह, भंवर सिंह हरसाना, अनिल खटाना, अरविंद लोहिया, ललित नंबरदार, जगदीश कुमार, जयवीर नागर, धर्मपाल स्वामी, मास्टर चाहत राम, सुरेश मलिक, देवराज सिंह, ताराचंद, सुमित कुमार, कृपाल सिंह, बृजपाल सिंह, अमित डेढा, फिरेराम तोगड़, प्रीतम नागर, संजू मोरना, गजेंद्र चौधरी, रजनीकांत अग्रवाल, सुबे राम नागर, धनीराम नागर, ओमवीर सिंह अवाना, अशोक, राकेश ठेकेदार, विपिन कुमार भाटी, दीन मोहम्मद, सुरजन सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.