भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को मिला सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू ने पोते जयंत को सौंपा

बड़ी खबर : भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को मिला सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू ने पोते जयंत को सौंपा

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को मिला सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू ने पोते जयंत को सौंपा

Tricity Today | भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को मिला सम्मान राष्ट्रपति मुर्मू ने पोते जयंत को सौंपा

Greater Noida News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च) को चौधरी चरण सिंह समेत देश की 4 शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जिन 4 शख्सियतों को सम्मानित किया गया, इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

दादा का सम्मान पोते ने किया रिसीव
देश के पांचवें प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के 5वें मुख्यमंत्री और किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले चरण सिंह का मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान उनके ग्रैंड सन जयंत चौधरी के हाथों में दिया गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने 9 फरवरी को डॉ.एमएस स्वामीनाथन, पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का ऐलान किया था। उसके बाद के कई सियासी घमासान देखने को मिले थे।

भाजपा के द्वारा चुनावी समीकरण बदलने का प्रयास
चौधरी चरण सिंह अपने वक्त कद्दावर नेताओं से एक थे। बड़ी संख्या में लोग उन्हें पसंद करते थे। लोकसभा के चुनाव सिर पर है और ऐसे में जब पीएम ने उनके नाम का ऐलान भारत रत्न के लिए घोषित किया तो विपक्षी पार्टियां इसे राजनीति का नाम देने लगी। इस बार बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में जनमानस का प्यार साथ ही बड़े नेताओं को अपने में शामिल करना बीजेपी के लिए काफी जरूरी है। चौधरी चरण सिंह भारत देना भी इसी ओर इशारा करता है कि बीजेपी ने चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है।

पीएम के ऐलान के बाद जयंत चौधरी ने बदला फैसला
आपको बता दें कि पीएम मोदी द्वारा 9 फरवरी को भारत रत्न का ऐलान किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह और तीन नाम शामिल थे। उसके बाद 12 फरवरी को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने INDIA गठबंधन को झटका देते हुए यह ऐलान करते है कि उनकी पार्टी ने एनडीए के साथ जाने का फैसला लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.