भारतीय किसान यूनियन ने विपिन तंवर को बनाया ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष, राकेश टिकैत के लिए...

नियुक्ति : भारतीय किसान यूनियन ने विपिन तंवर को बनाया ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष, राकेश टिकैत के लिए...

भारतीय किसान यूनियन ने विपिन तंवर को बनाया ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष, राकेश टिकैत के लिए...

Tricity Today | राकेश टिकैत

Greater Noida News : भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा महानगर का अध्यक्ष जलपुरा गांव के निवासी विपिन तंवर को बनाया है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि जिले के किसानों का समर्थन और उनकी मांगों को उठाने के लिए ग्रेटर नोएडा महानगर अध्यक्ष जिम्मेदारी विपिन तंवर को दी जाती है।

इसलिए मिली जिम्मेदारी
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है विपिन तंवर काफी समय से किसानों से जुड़े हुए हैं। वह लगातार किसानों की मांगों को उठाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में जितने भी किसान आंदोलन हुए, उनमें विपिन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए उनको यह जिम्मेदारी दी गई। 

लोकसभा चुनाव से पहले राकेश टिकैत का बड़ा बयान
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है, "आप किसी को भी वोट दो, लेकिन किसी का प्रचार मत करो। सभी प्रकार के प्रचार से किसानों को दूर रहना चाहिए।" उन्होंने लोकसभा चुनाव से भारतीय किसान यूनियन के हर एक किसान को किनारा करने के लिए कहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.