एनएच-91 पर रोडवेज बस और इको वैन के बीच भीषण टक्कर, 2 महिलाओं की मौत और 6 घायल

Greater Noida BREAKING : एनएच-91 पर रोडवेज बस और इको वैन के बीच भीषण टक्कर, 2 महिलाओं की मौत और 6 घायल

एनएच-91 पर रोडवेज बस और इको वैन के बीच भीषण टक्कर, 2 महिलाओं की मौत और 6 घायल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : सोमवार की सुबह दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-91 पर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा रोडवेज बस और इको वैन के बीच में भीषण टक्कर होने से हुआ है।

दादरी कोट पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक इको वैन गाड़ी में सवार 8 लोग बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे थे। उसी दौरान नेशनल हाईवे-91 पर दादरी कोट पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस और इको वैन में टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां पर 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। बाकी 6 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं। 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। रोडवेज बस और इको गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद ही रोडवेज बस का चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना की जानकारी घायल और मृतक लोगों के परिजनों को दे दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.