ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, कूलर का समान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 4 युवतियां झुलसी, हादसे के वक्त अंदर फंसे थे 2 दर्जन लोग

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, कूलर का समान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 4 युवतियां झुलसी, हादसे के वक्त अंदर फंसे थे 2 दर्जन लोग

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, कूलर का समान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 4 युवतियां झुलसी, हादसे के वक्त अंदर फंसे थे 2 दर्जन लोग

Tricity Today | कूलर फैक्ट्री में लगी आग

Greater Noida News : गुरुवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक कूलर का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। यह काफी भीषण थी, जिसकी वजह से फैक्ट्री के अंदर मौजूद 4 युवतियां झुलस गई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

सुबह 5:00 बजे की घटना
गौतमबुद्ध नगर अग्निशामक विभाग के अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे फायर विभाग को सूचना प्राप्त हुई की बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसनोली गांव में एक कूलर के पेड और घास बनाने की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल चार अग्निशामक विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। 



हादसे के वक्त अंदर फंसे थे एक दर्जन लोग
अरुण कुमार ने बताया कि जब फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो आग काफी विकराल थी। तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। पता चला की फैक्ट्री के अंदर करीब दो दर्जन लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बादलपुर पुलिस टीम की मदद से अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में 4 युवतियां झुलस गई हैं। जिन को इलाज के लिए पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। सभी की हालत खतरे से बाहर हैं।



लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
फैक्ट्री के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल कर राहत कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशामक विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग पर काबू पाने के लिए करीब आधा दर्जन गाड़ियां बुलाई गई। इस हादसे में लाखों रुपए का सामान जल गया है। इस फैक्ट्री में कूलर के पेड और घास बनती है। अरुण कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.