ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाईवा ट्रक में घुसा, कई लोग घायल

ग्रेटर नोएडा : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाईवा ट्रक में घुसा, कई लोग घायल

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाईवा ट्रक में घुसा, कई लोग घायल

Tricity Today | ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक खराब खड़े ट्रक में हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक का टायर फटने के कारण चालक ने ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया था। 

शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में काफी लोग घायल हो गए हैं। दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट काफी भयंकर था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को ट्रक के भीतर से बाहर निकाला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.