दिन निकलते ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कैंटर ने गाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल

ग्रेटर नोएडा : दिन निकलते ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कैंटर ने गाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल

दिन निकलते ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कैंटर ने गाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल

Google Image | कैंटर ने गाड़ी में मारी टक्कर

Greater Noida News : दादरी थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मथुरा से आगरा जा रहे कैंटर ने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का चालक और परिचालक केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दोनों को निकालने में एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा है। बताया जा रहा है कि कैंटर मथुरा से आगरा जा रहा था।

थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा
पुलिस ने बताया कि इस घटना के कारण यातायात थोड़ा बहुत प्रभावित रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को जल्द ही सामान्य करवा दिया। इस घटना में खबर लिखे जाने तक जनहानि की जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोग घायल हुए है, जिसका इलाज दादरी के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर अभी पुलिस ने कोई शिकायत नहीं दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.