यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

Greater Noida : रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे राहत दल और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेन्द्र राजपूत ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित यमुना यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इस हादसे में अभी तक 3 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बाकी 2 लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जिनको ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 5 बजे औरैया से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार में कार यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 2 किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, हादसे में कार सवार पति- पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपत्ति के बेटे समेत 2 लोग घायल हैं।

कोतवाली बीटा-2 प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया औरैया के बिधूना से कार में 5 लोग सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट से करीब 2 किमी पहले पर एक खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कर जा टकराई। दुर्घटना में प्रताप सिंह (55) और उनकी पत्नी उषा देवी (50) निवासी दिल्ली और सतपाल निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रताप का बेटा सोनू और उसका मामा संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

गैस कटर से काट कर निकाले गए घायल : हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार के दरवाजों को काटकर बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में है जबकि सोनू को भी गंभीर चोट आई है।

शनिवार दोपहर से खड़ा था खराब ट्रक : पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से एक्सप्रेसवे के किनारे ट्रक खराब हो गया था जिसे चालक मौके पर  ही छोड़कर चला गया था। अब कोतवाली बीटा-2 पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

नींद आने से हुआ हादसा : घायल चालक सोनू ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में ओला कैब चलाता है और अपने माता, पिता और अन्य सदस्यों को लेकर मामा के घर विधूना(औरैया) गया था जहां से रविवार तड़के दिल्ली लौटकर आ रहा था। ज़ीरो पॉइंट से 2 किमी पहले नींद की झपकी आने से कार खड़े ट्रक में जा टकराई।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.