आलोक सिंह की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगस्टरों की 30 लाख से ज्यादा की सम्पति कुर्क

BIG BREAKING : आलोक सिंह की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगस्टरों की 30 लाख से ज्यादा की सम्पति कुर्क

आलोक सिंह की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगस्टरों की 30 लाख से ज्यादा की सम्पति कुर्क

Tricity Today | बड़ी कार्रवाई

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट गैंगस्टरों और माफियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के आदेश पर गैगस्टर अधिनियम के रमेश उर्फ वन्टी पर कार्रवाई की है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने रमेश की एक बाइक कुर्क की है। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रूपए है। इसके अलावा ईदरीश निवासी मुनीम वाली गली दादरी का एक घर कुर्क किया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

आपको बता दें कि जिले में कमिश्नर सिस्टम लागू करने के बाद अपराधियों पर लगाम लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर बाइक बोट घोटाले में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर सुंदर भाटी और उसके समर्थकों की 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जप्त हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.