बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1018 लोगों के चालान काटे

कोरोना से जंग : बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1018 लोगों के चालान काटे

बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1018 लोगों के चालान काटे

Tricity Today | बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही

Noida/Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है। कुछ दिनों पहले योगी आदित्यनाथ ने आदेश देते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर समेत 7 जिलों ने सभी लोगों के चेहरे पर मास्क होने चाहिए। उसके बावजूद भी लगातार लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

1018 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की
बीती रात को जनपद के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने 1018 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये वो लोग हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे थे। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ चालान काटते हुए कार्रवाई की है। इसके अलावा इन लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर आगे से वह बिना मास्क के पाए गए तो पुलिस और भी बड़ी कार्रवाई करेगी।

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 621 तक पहुंची
जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है। रविवार को नए लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसी के साथ अब जनपद में टोटल कोविड-19 से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 621 तक पहुंच गई है। जिले में काफी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

इन जनपदों में मास्क अनिवार्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले आदेश जारी करते हुए कहा था कि गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और लखनऊ में मास्क लगाना अनिवार्य है। मतलब, अब घर से निकलते समय लोगों के चेहरे पर मास्क होना अनिवार्य है। जो लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

आगे भी जारी रहेगा अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों या फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के घूमता हुआ पाया जाता है। उसके खिलाफ चालान काट कर कार्रवाई की जाती है। इसे अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने जनपद में 1018 लोगों के चालान काटे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। आम जनता को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.