अनिल दुजाना गैंग के मेंबर राणा पर बड़ा एक्शन, फरीदाबाद में 81 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सीज

Greater Noida : अनिल दुजाना गैंग के मेंबर राणा पर बड़ा एक्शन, फरीदाबाद में 81 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सीज

अनिल दुजाना गैंग के मेंबर राणा पर बड़ा एक्शन, फरीदाबाद में 81 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सीज

Tricity Today | अनिल दुजाना

Greater Noida/Faridabad : वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के साथी अनिल राणा की 81 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। यह एक्शन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत लिया है। आरोपी बुलंदशहर के औरंगाबाद में स्थित रहिमपुर गांव में रहने वाला है। जिसकी फरीदाबाद के आदर्श नगर में 81 लाख रुपए की संपत्ति थी। मिली जानकारी के मुताबिक अनिल राणा कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना की गैंग के लिए काम करता था। उसने अनिल दुजाना के दम पर अवैध प्रॉपर्टी हासिल की थी। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के बिसरख कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अनिल दुजाना के साथ उसके गैंग में काम करने वाले कई लोगों ने अवैध सम्पति हासिल की है, जिनको कुर्क किया जा रहा है।

4 मई 2023 को हुआ था अनिल का एनकाउंटर
आपको बता दें कि अनिल दुजाना का एनकाउंटर बीते 4 मई 2023 को मेरठ में हुआ था। यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने अनिल दुजाना का एनकाउंटर किया था। अनिल दुजाना का आतंक गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में काफी फैला हुआ था। वह एनकाउंटर से करीब एक हफ्ते पहले रिहा हुआ था। रिहा होने के बाद उसने गौतमबुद्ध नगर में अपनी गवाही देने वाले लोगों को धमकी देना शुरू कर दिया था।

अनिल दुजाना योगी आदित्यनाथ की हिटलिस्ट में था शामिल
आपको बता दें कि अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश के टॉप बदमाशों में शामिल था। कुछ दिनों पहले यूपी के टॉप 65 माफियाओं की लिस्ट योगी आदित्यनाथ कार्यालय से जारी की गई थी। जिसमें ग्रेटर नोएडा के अनिल दुजाना का नाम भी शामिल है। लिस्ट मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में 7 कुख्यात बदमाश हैं। बताया जाता है कि अनिल दुजाना की हर गाड़ी, घर पर और अन्य अवैध संपत्ति पर भी JDS लिखा हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.