जेल में बंद सभी किसानों को बड़ी राहत, जिला अदालत ने दी जमानत

दादरी एनटीपीसी आंदोलन : जेल में बंद सभी किसानों को बड़ी राहत, जिला अदालत ने दी जमानत

जेल में बंद सभी किसानों को बड़ी राहत, जिला अदालत ने दी जमानत

Tricity Today | दादरी एनटीपीसी आंदोलन | File Photo

Greater Noida : एनटीपीसी से प्रभावित 13 किसानों को बीते 1 नवंबर 2022 को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब जिला न्यायालय ने इन सभी 13 किसानों को बड़ी राहत दी है। सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने इन सभी 13 किसानों को जमानत दे दी है। जल्द ही सभी किसान जेल से रिहा हो जाएंगे। इसके अलावा इस मामले में 500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

24 गांव के किसानों ने किया था प्रदर्शन
एनटीपीसी से प्रभावित 24 गांव के किसानों ने एनटीपीसी दादरी के बाहर धरना दिया था। बीते 1 नवंबर को किसानों और अधिकारियों के बीच एनटीपीसी दफ्तर के बाहर झड़प हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया था। उसके बाद माहौल बदल गया और झड़प तेज हो गई।

48 घंटे तक हुआ था हंगामा
पुलिस ने 13 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा प्रदर्शन करने वाले 500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। करीब 48 घंटे तक एनटीपीसी दफ्तर के बाहर किसानों ने खूब हंगामा हुआ। जिसकी वजह से माहौल भी बदल गया था। अब इन जेल में बंद 13 किसानों को जिला न्यायालय ने राहत देते हुए जमानत दे दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.