स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट ऑपरेटर पर बदमाशों ने किया हमला, लूटा और खूब पीटा

नोएडा में बड़ी लूट : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट ऑपरेटर पर बदमाशों ने किया हमला, लूटा और खूब पीटा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट ऑपरेटर पर बदमाशों ने किया हमला, लूटा और खूब पीटा

Tricity Today | Victim of Loot

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के नोएडा सेंट्रल ज़ोन में लूट की बड़ी वारदात हुई है। बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर प्वाइंट ऑपरेटर पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया है। नोएडा के सेंट्रल जोन में लूट की हुई बड़ी घटना हुई है। बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर पॉइंट संचालक से हथियार के बल पर 4 लाख 60 हजार लूट कर फरार हो गए हैं। विरोध करने पर संचालक को हथियार की बटों से पीटा गया है। यह थाना बादलपुर क्षेत्र की वारदात है।

अच्छेजा गांव के निवासी विक्रम के साथ हुई लूटपाट और मारपीट
यह लूट और मारपीट की वारदात बादलपुर गांव के निवासी विक्रम के साथ हुई है। वह दुकान का संचालन करते हैं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कस्टमर पॉइंट संचालित करते हैं। इस पॉइंट से ग्रामीण इलाकों के निवासी अपने खातों में पैसा जमा और ट्रांसफर करवाते हैं। वह सोमवार की शाम कस्टमर पॉइंट से घर जा रहे थे। विक्रम ने लूट का विरोध किया। विक्रम ने बताया कि विरोध करने पर हथियार से फायर करने की कोशिश की गई। फायर मिस हो गया। उसके बाद बदमाशों को पकड़ना चाहा, जिसके बाद बट से हमला किया गया है।

अभियोग पंजीकृत कर की जायेगी कार्यवाही : डीसीपी

सेंट्रल नोएडा डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि थाना प्रभारी और सभी उच्चाधिकारी मौके पर है। कॉलर द्वारा बताया गया है कि उसके पिता के साथ 4 लाख 60 हजार रुपए दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीन लिए गए है। जल्दी तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। और अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.