चीनी स्लीपर सेल मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Greater Noida BREAKING : चीनी स्लीपर सेल मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

चीनी स्लीपर सेल मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Tricity Today | Chinese Guest House

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में चीनी स्लीपर सेल के अड्डे के मामले में ग्रेटर नोएडा की डीसीपी ने पुलिस वालों के खिलाफ पहली कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले में ईकोटेक वन थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल रवि और योगेश को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगे हैं। यह दोनों कॉन्स्टेबल काफी समय से घरबरा क्षेत्र में तैनात थे। यहां पर अवैध रूप से रवि नटवरलाल का गेस्ट हाउस चल रहा था, जिसमें चीनी नागरिक काफी दिनों से रुके हुए थे। 

जांच में दोषी पाए गए दोनों आरोपी
पुलिस उपायुक्त मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। कुछ और पुलिस वालों के बारे में जानकारी हासिल हुई है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस वालों खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। मीनाक्षी कात्यायन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे। उन सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सीमा सशत्र बल ने दो चीनी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। इनसे हुई पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आईं थी। दोनों चाइनीज घुसपैठिए ग्रेटर नोएडा में करीब 15 दिन तक रहकर गए थे और नेपाल बॉर्डर से वापस भाग रहे थे, तभी सीमा सशस्त्र बल ने गिरफ्तार किया। दोनों चीन से थाईलैंड होते हुए काठमांडू के रास्ते भारत आए थे। दोनों ने बताया कि नोएडा में अपने दोस्त के पास 15 दिनों तक रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस और इंटेलिजेंस ने आनन-फानन में उन लोगों का पता लगाया, जिनके पास दोनों चीनी घुसपैठ के 15 दिनों तक रहे। इसी सिलसिले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गुरुग्राम से दो गिरफ्तारी की। जिसमें एक चीनी नागरिक सु फाइ और दूसरी उसकी प्रेमिका है। सु फाइ का दोस्त और सबसे करीबी रवि कुमार नटवरलाल ही है। जिसको पुलिस ने आज सोमवार को ही गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.