15 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले के नाम केवल एक बाइक

Bike Boat Scam : 15 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले के नाम केवल एक बाइक

15 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले के नाम केवल एक बाइक

Google Image | संजय भाटी

Greater Noida : करीब 15 हजार करोड़ रुपए का बाइक बोट घोटाला करने वाले मास्टरमाइंड संजय भाटी के नाम पर केवल एक बुलेट बाइक है। इस बात की जानकारी संजय भाटी के वकील पवन कसाना ने दी है। बाइक बोट कंपनी ने करीब 60 करोड़ रुपए की बाइक और कार खरीदी है। उसके बावजूद भी संजय भाटी के नाम पर केवल एक बुलेट मोटरसाइकिल है।

पूरे यूपी में 118 मुकदमे दर्ज
पवन कसाना ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि संजय भाटी के नाम केवल एक बुलेट मोटरसाइकिल है। इसके अलावा उनके पास और कुछ नहीं है। बताया जा रहा है कि बाइक बोट कंपनी के नाम पर करीब 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसका ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट ने मांगा है। इस संपत्ति को बेच कर पीड़ितों का पैसा दिया जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने 130 गाड़ियां और करीब 7 हजार मोटरसाइकिल जब्त की है। इस पूरे मामले में 118 मुकदमे पूरे देश में दर्ज है।

संजय भाटी समेत 24 आरोपी जेल में बंद
इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी संजय भाटी और बीएन तिवारी समेत कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसमें दो आरोपी मोंटी भसीन और दिनेश पांडेय को जमानत मिल चुकी है। अब कुल 24 आरोपी गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद है। इस मामले में अभी मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ती बहल समेत 4 आरोपी अभी फरार थे। जिसमें से लोकेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार हैं, पुलिस अब तक दीप्ती बहल, भूदेव और बिजेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बिजेंद्र हुड्डा इस समय भारत से बाहर है। इसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.