सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने तोड़ा दम, आरोपी फरार

Yamuna Expressway Accident : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने तोड़ा दम, आरोपी फरार

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने तोड़ा दम, आरोपी फरार

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : एक्सप्रेस वे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को देखते हुए लोग इसे ‘मौत का एक्सप्रेसवे’ भी कहते हैं। इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना बंद नहीं कर रहे हैं। इससे एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें सड़क हादसे के दौरान एक बाइक सवार युवक ने अपनी जान गवा दी। यह मामला थाना रबूपुरा क्षेत्र का है। ऐसा ही एक मामला नोएडा एक्सप्रेस वे से सामने आया है जिसमें भी चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड घटा दी गई है। 

कैसे और कब हुई घटना 
मिली जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहित कुमार जा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रोहित की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी चालक वहां से फरार हो गया। रोहित कुमार मूल रूप से मथुरा करौली गांव का रहने वाला है। 

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.