भाजपा के अमित चौधरी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के अध्यक्ष घोषित, विपक्ष ने नहीं किया था नामांकन

BIG BREAKING : भाजपा के अमित चौधरी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के अध्यक्ष घोषित, विपक्ष ने नहीं किया था नामांकन

भाजपा के अमित चौधरी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के अध्यक्ष घोषित, विपक्ष ने नहीं किया था नामांकन

Tricity Today | भाजपा के अमित चौधरी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के अध्यक्ष घोषित

Jila Panchayat Chunav : अमित चौधरी आज गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह उपस्थित रहे है।

तीन दिनों पहले गौतमबुद्ध नगर वार्ड नंबर-5 से जिला पंचायत सदस्य ने अमित चौधरी ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया था। अमित चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन तय था। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत में केवल 5 सदस्य हैं। अमित चौधरी का पर्चा दाखिल होने के बाद कोई दूसरा पर्चा दाखिल नहीं किया जा सकता था। दूसरे उम्मीदवार को एक अनुमोदक और एक प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। जो उपलब्ध नहीं हैं। लिहाजा, गौतमबुद्ध नगर में विपक्षी पार्टियां नामांकन भी दाखिल नहीं कर सकती थी।

अमित चौधरी मूल रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पड़ने वाले चिपयाना बुजुर्ग गांव के रहने वाले हैं। करीब एक दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। उनकी मौजूदा जिला अध्यक्ष विजय भाटी के साथ अच्छी जुगलबंदी है। विजय भाटी के पिछले कार्यकाल में भी वह जिला महामंत्री थे और इस बार भी भाजपा के जिला महामंत्री थे। पंचायत चुनाव में उन्हें भाजपा ने जेवर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 से उम्मीदवार घोषित किया था। पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अमित चौधरी ने जिला भाजपा कार्यकारिणी से त्यागपत्र दे दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.