भाजपा ने युवा मोर्चा के 11 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, सुमित बैसोया और मोहित राणा समेत इन चेहरों को मिला मौका, देखें लिस्ट

बड़ी खबर : भाजपा ने युवा मोर्चा के 11 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, सुमित बैसोया और मोहित राणा समेत इन चेहरों को मिला मौका, देखें लिस्ट

भाजपा ने युवा मोर्चा के 11 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, सुमित बैसोया और मोहित राणा समेत इन चेहरों को मिला मौका, देखें लिस्ट

Google Image | भारतीय जनता पार्टी

Gautam Buddh Nagar : भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर ने अपने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर ने सभी नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है। नई नियुक्तियों को लेकर जनपद के कार्यकर्ताओं में जोश है। पार्टी ने बिसरख मंडल में सुमित बैसोया को संयोजक नियुक्त किया है।

साथ ही पार्टी ने बादलपुर में विकास चौधरी, जारचा में मोहित राणा और दादरी देहात में अतुल भाटी को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। दादरी नगर में अध्यक्ष की जिम्मेदारी हर्ष बंसल को सौंपी गई है। सूरजपुर में अतुल गुर्जर और ग्रेटर नोएडा में सुनील पंडित को पार्टी ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 

भाजपा ने कासना में उमेश भाटी और मयंक पंडित को दनकौर में इस पद पर नियुक्ति दी है। पार्टी ने जेवर में अध्यक्ष पद के लिए रोहित अग्रवाल और रबूपुरा में नरेश शर्मा को चुना है। सभी नए पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए अभी से अभियान स्तर पर जिम्मेदारियां निभाने के लिए कहा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.