भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर के सभी 19 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की, देखिए पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर के सभी 19 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर के सभी 19 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की, देखिए पूरी लिस्ट

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सभी 11 भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की घोषणा हो गई है। नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने 8 मंडल अध्यक्ष और गौतमबुद्ध नगर के भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने 11 मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इसकी सूची जारी हो गई है। 

जेवर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष
कासना का मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी, जेवर का मंडल अध्यक्ष संजय रावत, दनकौर का मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा और रबूपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को बनाया गया। यह सभी जेवर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष हैं।

दादरी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा का मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा को बनाया गया है। सूरजपुर का मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, जारचा मंडल अध्यक्ष विचित्र तोमर, दादरी देहात मंडल अध्यक्ष संजय भाटी, दादरी नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर और बिसरख का मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान को बनाया गया। यह सभी दादरी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष हैं।

नोएडा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष
श्याम प्रसाद मुखर्जी मंडल से पंकज झा को नियुक्त किया गया है। कृष्णा नगर मंडल से निर्मल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। रवि प्रधान को शहीद भगत सिंह मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के सत्य नारायण महावर को चुना गया है। प्रदीप चौहान को सैनिक विहार का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय मंडल से लोकेश कश्यप, अटल बिहारी वाजपेई मंडल से कालू सिंह और महाराणा प्रताप मंडल से गोपाल गौड़ को पहले ही जिम्मेदारी दी चुकी है। ये तीनों मंडल अध्यक्ष रिपीट हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.