भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Greater Noida : भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Tricity Today | पार्टी कार्यालय

Greater Noida : शनिवार को जिला गौतमबुद्ध नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने नवगठित पूर्वांचल मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी ने मुलाकात की। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर की कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई है। 

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोहर शुक्ला और बिसरख मंडल भाजपा अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में मोर्चा के सभी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यक्रमों और संगठन के विषय में विस्तृत चर्चा की। आगामी चुनावों में जिले में पूर्वांचल समाज को भाजपा के पक्ष में और मजबूती से जोड़ने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए।

पूर्वांचल मोर्चा की तरफ से महामंत्री भानु प्रताप सिंह, राजेश माथुर, संदीप तिवारी, मुकेश सिंह, नवीन सिंह, कन्हैया गुप्ता, अखिलेश सिंह, नीरज झा और आकाश कुमार आदि नेता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.