डॉ.महेश शर्मा ने भरा नामांकन, कहा- आपके आर्शीवाद से तीसरी बार बनूंगा सांसद

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : डॉ.महेश शर्मा ने भरा नामांकन, कहा- आपके आर्शीवाद से तीसरी बार बनूंगा सांसद

डॉ.महेश शर्मा ने भरा नामांकन, कहा- आपके आर्शीवाद से तीसरी बार बनूंगा सांसद

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा ने भरा नामांकन

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से एक बार फिर डॉक्टर महेश शर्मा ने नामांकन भरा है। डॉक्टर महेश शर्मा लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं और अब उन्होंने फिर नामांकन भरा है। महेश शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भी नामांकन के दौरान मौजूद रहे। बुधवार को नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मौजूद रहे। इस दौरान डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि अगर गौतमबुद्ध नगर की जनता का आशीर्वाद हमेशा की तरह रहा तो इस बार भी वह संसद बनाकर लोगों की सेवा करेंगे।  डॉ.महेश शर्मा ने जनता पर जताया विश्वास
डॉ.महेश शर्मा ने नामांकन के दौरान बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर बनने वाली है। अबकी बार 400 के पास सीट जाएगी। देश की जनता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत प्यार करती है। इसी का फल है कि भाजपा पूरे भारत की ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल पार्टी बन चुकी है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है। जनता का आशीर्वाद रहा तो आगे भी तरक्की होगी। उनका कहना है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.