गीता पंडित को फिर मिला दादरी से टिकट, भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में उतारे, पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : गीता पंडित को फिर मिला दादरी से टिकट, भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में उतारे, पूरी लिस्ट

गीता पंडित को फिर मिला दादरी से टिकट, भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में उतारे, पूरी लिस्ट

Tricity Today | गीता पंडित

Greater Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर की दादरी नगर पालिका से गीता पंडित को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में खड़ा किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के अलावा बागपत, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद जिला, गाजियाबाद महानगर और बुलंदशहर के लिए भी नगर पालिका अध्यक्ष की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने कर दी है।

बागपत और हापुड़ की सीटों पर इनको मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी वेस्ट यूपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि बागपत नगर पालिका से राजकुमार चौहान को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए टिकट दिया गया है। बागपत की खेकड़ा नगर पालिका से नीलम धामा को टिकट दिया गया है। हापुड़ नगर पालिका से सोमती केन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर से राकेश बजरंगी को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में खड़ा किया है।

मेरठ और गाजियाबाद  में इन उम्मीदवारों को मैदान में खड़ा किया
मेरठ की सरधना नगर पालिका से मंजू लता जैन को अध्यक्ष के लिए मैदान में खड़ा किया गया है। मवाना से अखिल कुमार कौशिक को टिकट दिया है। गाजियाबाद की मोदीनगर से विनोद जाटव, मुरादनगर से रमा देवी और खोड़ा से रीना भाटी पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है।

बुलंदशहर में भाजपा ने इन पर खेला दांव
बुलंदशहर की खुर्जा से अंजनी सिंघल, बुलंदशहर से दीप्ति मित्तल, जहांगीराबाद से किशनपाल सिंह, शिकारपुर से राजबाला सैनी, स्याना से सुधीर अग्रवाल, गुलावठी से शैलेंद्र तेवतिया, अनूपशहर से विजेंद्र शर्मा, डिबाई से अरुण कुमार सिंघल और सिकंदराबाद से प्रदीप दीक्षित को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में खड़ा किया है।

वेस्ट यूपी में 8 महिलाएं मैदान में खड़ी
मिली रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट यूपी में 20 नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जिसमें से 8 महिलाओं पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है। बाकी 12 सीटों पर पुरुष उम्मीदवार खड़े किए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए महिला उम्मीदवारों में नीलम धामा, गीता पंडित, मंजू लता, रमा देवी, रीना भाटी, अंजली सिंघल, दीप्ति मित्तल और राजबाला सैनी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.