दादरी में भाजपा की गीता पंडित 1300 वोटों से आगे, मुकाबला कांटे का

Gautam buddh Nagar Nikay Result : दादरी में भाजपा की गीता पंडित 1300 वोटों से आगे, मुकाबला कांटे का

दादरी में भाजपा की गीता पंडित 1300 वोटों से आगे, मुकाबला कांटे का

Tricity Today | गीता पंडित

Greater Noida : दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी ने अय्यूब मलिक है। भाजपा उम्मीदवार करीब 1300 वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना स्तर पर उम्मीदवारों की वोटों की गिनती जारी है।भाजपा की गीता पंडित को 6023, सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक को 4751, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक को 265 मत मिले। इस मुकाबले में गीता पंडित का विजय होना तय माना जा रहा है। बता दें दादरी नगर पालिका में 25 वॉर्ड हैं। दादरी में 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

नतीजे आना शुरू
गौतम बुद्ध नगर निकाय चुनाव के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसी के साथ अब नतीजे आने भी शुरू हो चुके हैं। फिलहाल नगर निगम के वार्ड 5 का परिणाम घोषित हो चुका है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मनोज दुबे ने 100 वोटों से अधिक के अंतरों से जीत दर्ज की है। बिलासपुर वार्ड पांच में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज दुबे को 363 वोट मिले जबकि मोहित सिंघल को 221 वोट मिले। वहीं, 3 नोटा और 18 मत रद्द किए गए।

कौन से निकाय पर कितने उम्मीदवार खड़े
जिले की दादरी नगर पालिका में 12 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए और 102 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए। इसी तरीके से जेवर नगर पंचायत में 8 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 42 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए। जहांगीरपुर नगर पंचायत में 11 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 29 उम्मीदवार वार्ड सदस्य के लिए खड़े हुए थे। दनकौर नगर पंचायत के लिए सात उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 36 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए थे। बिलासपुर नगर पंचायत में 7 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 23 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के लिए खड़े हुए थे। कुल मिलाकर पूरे जिले में 5 निकायों पर 45 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 232 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए थे। जिनके भाग्य का फैसला कल 13 मई शनिवार को होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.