भाजपा नेता का भाई समाजवादी पार्टी में शामिल, दादा रहे दादरी नगर पालिका के पहले चेयरमैन

ग्रेटर नोएडा : भाजपा नेता का भाई समाजवादी पार्टी में शामिल, दादा रहे दादरी नगर पालिका के पहले चेयरमैन

भाजपा नेता का भाई समाजवादी पार्टी में शामिल, दादा रहे दादरी नगर पालिका के पहले चेयरमैन

Social Media | भाजपा नेता का भाई समाजवादी पार्टी में शामिल

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के कुछ बड़े चेहरे आज समाजवादी में शामिल हुए है। लखनऊ कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई दिग्गज नेताओं ने सपा का दामन थामा है। जिसमें वरिष्ठ कवि एवं देवू मोटर्स के श्रमिक नेता सुधीर वत्स भी शामिल हैं। सुधीर वत्स ब्राह्मण समाज समेत नगर में रहने वाले श्रमिक वर्ग और पूर्वांचल वासियों में गहरी पैठ रखते हैं। वहीं, उनका परिवार भी बीती कई पीढ़ियों से बड़ा राजनीतिक रसूख रखता है। उनका चुनाव से पूर्व इस तरह सपा में शामिल होना भाजपा के लिए बड़े नुकशान का कारण बन सकता है।

गौतमबुद्ध नगर के कई नेता सपा में शामिल
बता दें कि आज सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दादरी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे राजकुमार भाटी की प्रेरणा से सुधीर वत्स ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें सपा मुख्यालय लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई। सुधीर वत्स का परिवार लम्बे समय से बीजेपी के साथ रहा है। वहीं उनका एक चचेरा भाई वर्तमान में भाजपा की क्षेत्रीय टीम में भी पदाधिकारी है। ऐसे में उनके इस निर्णय को भाजपा के लिए उसके घर मे ही बड़ी चुनोती के रूप में देखा जा रहा है। 

दादा और पापा से सीखी राजनीति
सुधीर वत्स अपने परिवार के राजनीतिक रसूख से अलग खुद भी समाज मे गहरी पैठ रखते हैं। वो लम्बे समय तक देवू मोटर्स श्रमिक संघ के भी नेता रहे हैं। वहीं दादरी छठ पूजा समिति और भगवान विश्वकर्मा समिति के भी संयोजक हैं। जोकि दोनों ही संस्थाएं दादरी में हर वर्ष बड़े आयोजन कराती हैं। इसके अलावा सुधीर वत्स पूर्व में नगर पालिका परिषद के सभासद भी रहे हैं और आए दिन शहर में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाते रहते हैं।

अतुल शर्मा भी हुए सपा में शामिल
गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा भी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। एडवोकेट अतुल शर्मा गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। अतुल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में 2009 में कदम रखा था। अतुल शर्मा भाजपा के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे। वो 2009 से 2012 तक गौतमबुद्ध नगर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में उन्होंने डॉ.महेश शर्मा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.