भाजयुमो नेता मोनू गर्ग की हालत गंभीर, प्रताड़ना से परेशान होकर खाया था जहर

ग्रेटर नोएडा : भाजयुमो नेता मोनू गर्ग की हालत गंभीर, प्रताड़ना से परेशान होकर खाया था जहर

भाजयुमो नेता मोनू गर्ग की हालत गंभीर, प्रताड़ना से परेशान होकर खाया था जहर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के जेआर हॉस्पिटल में भर्ती भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री मोनू गर्ग

Greater Noida : बदसलूकी से आहत होकर शुक्रवार को भाजयुमो नेता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजनों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मौहल्ला कानूनगोयान जेवर निवासी मोनू गर्ग भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री है।

पांच दिन पूर्व भाजपा जेवर के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजयूमो नेता के साथ बदसलूकी की थी। युवा नेता के खिलाफ उनके सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत पोस्ट वायरल कर दी थी। जिससे न्याय की बात नहीं करने वाले साथियों की हरकत औी संजीव शर्मा की बदसलूकी से आहत होकर शुक्रवार को युवा नेता ने अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। अभी मोनू गर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और जेवर कस्बे के रहने वाले मोनू गर्ग ने कुछ दिनों पहले बीती रात कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। मोनू गर्ग ने बताया था कि मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे वह मनोज जैन और संजय जैन के साथ अरिहंत प्रॉपर्टीज के कार्यालय गया था। उनके साथ बॉबी शर्मा भी थे। जब यह लोग वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी मोनू गर्ग के फोन पर कॉल आई। वह कॉल सुनने के लिए कार्यालय से बाहर निकल गए। तभी सामने कैलाश अस्पताल से संजीव शर्मा निकला। संजीव शर्मा भी भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता है। मोनू का आरोप था कि संजीव शर्मा ने उसके साथ गाली-गलौज किया था। उसने कहा कि बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव है। तुझसे सोशल मीडिया चलवा दूंगा। भद्दी गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गया था। 

न्याय नहीं मिलने के कारण खाया था जहर
मोनू गर्ग के करीबी लोगों का कहना है कि बुधवार की रात हुई वारदात से वह आहत है। दरअसल, मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी ओर आरोपी भाजपा नेता मोनू गर्ग के खिलाफ लगातार कस्बे में अफवाह फैला रहा है। जिससे वह बहुत परेशान हो गया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मोनू गर्ग के सहयोगियों का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता उसे प्रताड़ित कर रहा है।लोगों से कह रहा है कि वह मोनू गर्ग की हत्या करवा देगा। जेवर में उसे रहने नहीं देगा। यह सारी बातें लोग मोनू कर को बता रहे हैं। जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उसने शुक्रवार की देर शाम जहर खा लिया। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मोनू गर्ग खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.