भाजपा नेता के भतीजे ने महिला पुलिसकर्मियों और जनता से की बदतमीजी, पुलिस बचाव में जुटी

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : भाजपा नेता के भतीजे ने महिला पुलिसकर्मियों और जनता से की बदतमीजी, पुलिस बचाव में जुटी

भाजपा नेता के भतीजे ने महिला पुलिसकर्मियों और जनता से की बदतमीजी, पुलिस बचाव में जुटी

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के भतीजे को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता के भतीजे ने महिला कांस्टेबल और मजदूरी करने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज व बदतमीजी की थी। जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने तत्काल एक्शन लिया और भाजपा नेता के भतीजे को गिरफ्तार करवा दिया। यह मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो अपराधी प्रवृत्ति को होगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा चाहे फिर वह कोई भी हो। 

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में एक भाजपा नेता रहता है। भाजपा नेता का भतीजा वरुण शर्मा उर्फ भोला आए दिन शराब पीकर गांव वालों व मजदूरों के साथ गाली गलौज करता रहता है। शुक्रवार की देर शाम को सूरजपुर थाने में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल लखनवली मोड़ के पास कुछ खरीदारी कर रही थी। उसी दौरान भोला मौके पर आया और गाली-गलौज करने लगा। भाजपा नेता के आरोपी भतीजे ने महिला कॉन्स्टेबल व अन्य कुछ लोगों से बदतमीजी की। जिसके बाद तत्काल महिला कांस्टेबल ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भोला भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं से अपने संबंध गिनाने लगा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर लिया।

चाचा भाजपा नेता के दम पर करता है दबंगई
लखनवली मोड़ पर ठेली लगाकर मजदूरी करने वाले लोगों का कहना है कि भोला भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का भतीजा है। वह अधिकतर समय मुफ्त में सामान ले जाने के लिए लोगों के साथ बदतमीजी करता है। मना करने पर जेल भिजवाने की भी धमकी देता है। आरोपी का चाचा भाजपा नेता है, जिसकी वजह से वह दबंगई दिखाता है। कुछ मजदूरी करने वाले लोगों ने कहा कि कभी-कभी भोला मुफ्त में सामान लेने के लिए अपने चाचा से भी फोन पर बात करवा देता है। 

सूरजपुर थाना प्रभारी का बयान
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चौकी क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं का नही हुआ खुलासा
चौकी क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
दादरी थाना क्षेत्र के कोट चौकी क्षेत्र में पूर्व में भी दो बड़ी घटनाएं हो चुकी है। कोट चौकी पुलिस आजतक घटनाओं का खुलासा करने में असफल है। बीते दिनों हुई अज्ञात महिला की हत्या मामले में पुलिस के हाथ आज भी खाली है। वहीं, एक स्कॉर्पियो कार चोरी की घटना में भी पुलिस आज तक हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है। क्षेत्र में हुई घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.