भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर में बजाया बिगुल, कपिलदेव अग्रवाल को बनाया गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर में बजाया बिगुल, कपिलदेव अग्रवाल को बनाया गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी

भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर में बजाया बिगुल, कपिलदेव अग्रवाल को बनाया गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी

Tricity Today | कपिलदेव अग्रवाल

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल को गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी बनाया गया है। कपिलदेव अग्रवाल को गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, बागपत और मेरठ की जिम्मेदारी दी गई।

सुरेश खन्ना को मिली लखनऊ की जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ का प्रभारी नियुक्त किया है। सुरेश खन्ना को लखनऊ के अलावा उन्नाव की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण को हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। 

16 जनवरी को दिल्ली में होगी बैठक 
भाजपा ने गिरीश यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्रता प्रभार) को वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली का प्रभारी बनाया गया। इसी तरीके से दया शंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्रता प्रभार) को अयोध्या, बलरामपुर और अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी सौंप गई है। अब इन प्रभारियों की बैठक आगामी 16 जनवरी को दिल्ली में होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.