भाजपा की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, मोदी को जिताने के लिए बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, मोदी को जिताने के लिए बनाई रणनीति

भाजपा की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, मोदी को जिताने के लिए बनाई रणनीति

Tricity Today | भाजपा की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से मैदान में आ गई है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने लाभार्थियों से सीधी बातचीत की और मोदी-योगी की योजनाओं के बारे में बताया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रहे रवि जिंदल ने बताया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को 20-40 लाभार्थियों से संपर्क करना है। इसके अलावा 96380-02024 पर लाभार्थी से मिस कॉल करवानी है।

गरीबों की सरकार है भाजपा
रवि जिंदल ने बताया कि यह सरकार गरीब, शोषित, पिछड़े और वंचितों के लिए समर्पित है। जनता की सभी मूलभूत सुविधाओं को दिलाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील ठाकुर, राम रावत, धर्मेंद्र भाटी, रूपलाल कौशिक, माया कौशिक, भोलू शर्मा, सौदान सिंह, फारुक खान, दुष्यंत चौधरी और नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे। इस कार्यशाला का संचालन युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा ने किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.