भाजपाइयों ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान, रकम सिंह भाटी बोले- फिर आएंगे योगी आदित्यनाथ

ग्रेटर नोएडा : भाजपाइयों ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान, रकम सिंह भाटी बोले- फिर आएंगे योगी आदित्यनाथ

भाजपाइयों ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान, रकम सिंह भाटी बोले- फिर आएंगे योगी आदित्यनाथ

Tricity Today | विशेष सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान

Greater Noida : भाजपा नेता संजय भाटी ने अपने आवास पर विशेष सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान के तहत पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता बाबा गांधी चिटेहरा और संचालन योगेंद्र भाटी कैलाशपुर ने किया है। जिसमें गावं के सैकड़ों बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे। 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य रकम सिंह भाटी ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मिस कॉल 7505-403-403 लगाकर भाजपा के सदस्य बने। नए मतदाता बनने का कार्य अंतिम दिशा में है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपना कीमती वोट बनाकर मोदी और योगी को चुने। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 

रकम सिंह भाटी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऊपर ले जाने का कार्य किया है। अमित पहलवान ने युवाओं से कहा कि विपक्षी पार्टियां जैसे बसपा और सपा जनता को गुमराह करने में लगे हैं। इसलिए भाजपा को हमें मजबूत बनाना चाहिए। गांव के प्रधान सुंदर सिंह ने कहा कि हमारा पूरा गांव आने वाले समय में भाजपा का सहयोग करेगा।

इस मौके पर नरेश कौशिक, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, योगेंद्र भाटी भाजपा पदाधिकारियों ने गांव के युवाओं से मिस कॉल कर वाकर भाजपा के सदस्य बनाए गए। पंचायत में मोहित भाटी, कालू भाटी, पवन अंबावता, जयवीर पहलवान, मुकेश पहलवान, गो-सेवक राहुल गुर्जर, मनीष भाटी, संजय, अशोक, रवि मास्टर, नीतू बीडीसी, महेंद्र भाटी, अमित कुमार, भूपेंद्र भाटी, नवीन भाटी, राजवीर नेताजी, बलवीर नेताजी, राम बाबा, महेश नेताजी और योगेश भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.